Entertainment

रजनीकांत को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी ,तनाव न लेने डॉक्टरों ने दी सलाह

हैदराबाद : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए आज रविवार 27 दिसम्बर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका बल्ड प्रेशर स्थिर है और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

ब्लड प्रेशर की परेशानी के चलते रजनीकांत 25 दिसंबर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। रजनीकांत पिछले 10 दिनों से हैराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के सेट पर मौजूद दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद से रजनीकांत आइसोलेशन में हैं। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

डिस्चार्ज किए जाने से पहले आज ही अपोलो अस्पताल की ओर से बताया गया था कि रजनीकांत की मेडिकल जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगी और अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला लेगी। अस्पताल ने 70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़े एक मेडिकल बुलेटिन में बताया, सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं और इनमें कोई चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button