State

राजा सिंह को मिली जमानत,तनाव व्याप्त

हैदराबाद : नामपल्ली अदालत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित गोशामहल विधायक राजा सिंह को जमानत दे दी। श्री सिंह को हैदराबाद पुलिस ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया था।सूत्रों ने बताया कि राजा सिंह की जमानत याचिका पर अदालत में करीब तीन घंटे तक बहस चली। इससे पहले यहां अदालत में उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा था। भाजपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एमआईएम) कार्यकर्ताओं ने श्री राजा सिंह के पक्ष में और उनके खिलाफ नारे लगाए।

श्री राजा सिंह के नामपल्ली कोर्ट में पेश होने के मद्देनजर एमआईएम और भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गये । पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत से काफी दूर तक अवरोधक लगा दिये थे।श्री सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच चार बजे बजे बोलाराम थाने से नामपल्ली अदालत ले जाया गया। अदालत में उनके पहुंचने पर भाजपा और एमआईएम कार्यकर्ताओं ने राजा सिंह के खिलाफ और उनके पक्ष में नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के कारण अदालत परिसर में तनाव पैदा हो गया।

इससे पहले दिन में, हैदराबाद पुलिस ने राजा सिंह को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड करने के लिए गिरफ्तार किया था जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। हाल ही में हैदराबाद में मुनव्वर फारुकी द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडी शो समाप्त हुआ था।भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक द्वारा राजा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें दस दिन का समय दिया गया है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button