CrimeState

बलिया-तुर्तीपार रेल पुल पर काम कर रहे ट्रैकमैन की ट्रेन से कटकर मौत

बलिया: जनपद बलिया के बिल्थरारोड क्षेत्र के घाघरा पर बने उभांव थाना अंतर्गत तुर्तीपार रेल पुल पर सोमवार को काम करते समय अचानक ट्रेन आने से रेलवे के ट्रैक मैन नारायण (55) की कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक नारायण पुत्र राधे ग्राम परसौनी थाना भटनी जनपद देवरिया के मूल निवासी बताए जा रहे है। जो सोमवार को उक्त तुर्तीपार रेल पुल पर पीडब्लयूआई के अंडर में काम कर रहे थे। अचानक गोरखपुर से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन सं 09090 इधर से गुजरी।

जिसका स्टॉपेज गोरखपुर के बाद सीधे वाराणसी है। पुल से ट्रेन तेज रफ्तार में निकली। नारायण पुल सं 31 के पास रेल ट्रैक पर ही रह गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद मृतक का शव क्षत विक्षत हो रेलवे पुल के ट्रैक और नीचे नदी किनारे तक बिखर गया। रेलवे के प्वाइन्ट्स मैन कृष्ण मोहन वर्मा ने तत्काल रेल अधिकारियो और उभांव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसआई दिनेश शर्मा ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र अमरजीत यादव व अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button