
नकली मोबाइल एसेसरीज बेच रहे चार दुकानों पर छापेमारी
मुंबई के ग्रीफेंन आईपी सर्विसेज मुंबई के मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा
वाराणसी। नामी अमेरिकी मोबाइल कंपनी का नकली सामान बेचने की शिकायत पर वाराणसी पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में चार मोबाइल दुकानों पर छापेमारी की और मोबाइल से जुड़ा नकली सामान बरामद किया। ग्रीफेंन आईपी सर्विसेज मुंबई के मैनेजर संदीप तंवर की तहरीर पर कैंट थाने में दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
ग्रीफेंन आई पी सर्विसेज मुंबई के मैनेजर संदीप तंवर और भूमिका सिंह को सूचना मिली थी कि वाराणसी के अर्दली बाजार में अमरिकी मोबाइल कंपनी का नकली चार्जर समेत अन्य सामान यहां कुछ दुकानों पर बेचा जा रहा है। दोनों ने कैंट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार दुकानों में छापेमारी कर नकली सामान बरामद किया। संदीप तंवर ने बताया कि जिस स्टोर पर सामान बरामद किया गया वो कंपनी से अधिकृत नहीं हैं। पुलिस छापेमारी में मिलन इंटरप्राइजेज ,आरवी कम्युनिकेशन, तृषा मोबाइल और ओम कम्युनिकेशन पर नकली सामान बरामद हुआ और रपट दर्ज की गयी।



