State

कोर्ट में पेशी के कारण स्थगित रहेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार सुबह मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होना है इसलिए कल सुबह उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित रहेगी।कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया “ राहुल गांधी को कल 20 फरवरी सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। यह मामला चार अगस्त 2018 को एक भाजपा नेता द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है।”उन्होंने बताया “ भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी।”उन्होंने बताया कि यात्रा का आज का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और श्री गांधी बाबूगंज, अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button