Sports

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में मनु को पछाड़कर राही बनीं विजेता

ट्रैप स्पर्धा में लक्ष्य और राजेश्वरी की जीत

नई दिल्ली । एशियाई खेलों की चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी राही सरनोबत ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। सरनोबत ने फाइनल्स में ओलंपिक का कोटा पा चुकी युवा निशानेबाज मनु भाकर, चिंकी यादव, अनुभवी अनुराज सिंह और अनीसा सैय्यद को हराया।  सरनोबत 50 में से 36 अंक लेकर विजेता बनी जबकि मध्य प्रदेश की चिंकी (34) दूसरे और मनु (27) तीसरे स्थान पर रही। हरियाणा की मनु क्वालिफाइंग में शीर्ष पर रही थी।

प स्पर्धा में पुुरुष वर्ग में लक्ष्य शेरोन और महिलाओं में राजेश्वरी कुमारी विजेता बने। हरियाणा के लक्ष्य ने फाइनल में राजस्थान के आदिराज राठौड़ को 46-42 से हराया। तेलंगाना के कायनान चेनाई जोरावर सिंह के बाद चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं में पंजाब की राजेश्वरी (43) पहले और बिहार की श्रेयसी सिंह (36) दूसरे स्थान पर रही। जूनियर ट्रैप में उत्तराखंड के शपथ भारद्वाज ने लड़कों जबकि दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने लड़कियों का खिताब जीता।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button