Sports

माई गॉव प्‍लेटफॉर्म पर आगामी टोक्यो ओलम्पिक खेलों के मद्देनजर क्विज का आयोजन

भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलम्पिक संघ आगामी टोक्यो ओलम्पिक खेलों को देखते हुए माई गॉव प्‍लेटफॉर्म के सहयोग से क्विज आयोजित करने वाला है। इस प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य ओलम्पिक खेलों और भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जागरूकता फैलाना तथा भारत के ओलम्पिक दल को नैतिक समर्थन उपलब्‍ध कराना है।

दो मिनट में देने होंगें दस प्रश्‍नों के उत्‍तर
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दो मिनट में दस प्रश्‍नों के उत्‍तर देने होते हैं। यह प्रतियोगिता पिछले और मौजूदा ओलम्पिक खेलों पर आधारित होगी। विजेताओं को भारतीय टीम की जर्सी जीतने का मौका मिलेगा। कुछ भाग्‍यशाली विजेताओं को मनपसंद ओलम्पियन से मिलने का अवसर भी मिलेगा। प्रत्‍येक एक्टिविटी के सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न होने पर प्रत्‍येक प्रतिभागी को भागीदारी के लिए ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा। माई गॉव प्‍लेटफॉर्म पर यह प्रतियोगिता पहले ही शुरू हो चुकी है और 22 जुलाई तक खुली रहेगी।

माई गॉव नागरिकों और सरकार के बीच साझेदारी बनाने का एक अभिनव मंच
माई गॉव भारत के विकास और विकास के लिए प्रौद्योगिकी की मदद से नागरिकों और सरकार के बीच साझेदारी बनाने का एक अभिनव मंच है। इसके द्वारा नागरिक चर्चा में भाग ले सकते हैं तथा प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही रचनात्मक गतिविधियां (लोगो डिजाइन, योजनाओं का नाम तय करना, लेआउट डिजाइन, आदि), वार्ता (वर्तमान शासन विषय और पहल), मतदान, ब्लॉग लेखन, नवाचार (चुनौती) मंच) और प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं।

1984 में हुई थी भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना
भारतीय खेल प्राधिकरण भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण अंग है। अपनी खेल प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण युवाओं में प्रतिभा उत्पन्न करने का काम करता है। इसके लिए वह उन्हें आवश्यक आधारभूत ढ़ांचा, उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाएं और प्रतियोगिता के अवसर प्रदान करता है। भारतीय खेल प्राधिकरण भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय है, जिसे भारत में खेल के विकास के लिए भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1984 में स्थापित किया गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button