International

पुतिन ने पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, कहा-भारत और अफ्रीका को लूटा

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के साथ युद्ध में जीते हुए चार क्षेत्र लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया को रूस में मिला लिया। इसके साथ ही यूक्रेन के 15 प्रतिशत हिस्से पर अब रूस का नियंत्रण हो गया है। इस खुशी में क्रेमलिन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पुतिन ने पश्चिमी देशों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इन देशों ने भारत और अफ्रीका जैसे देशों को जमकर लूटा है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, इन देशों ने गुलामों का व्यापार किया। अमेरिका में मूल निवासियों की हत्या की। भारत और अफ्रीका जैसे देशों को लूटा। चीन के खिलाफ ब्रिटेन और फ्रांस ने लड़ाई लड़ी। तमाम देशों को नशे में झोंक दिया। पूरे समूह को जान-बूझकर अतिवादी बना दिया। भूमि और संसाधन बचाने के लिए पशुओं की तरह मनुष्यों का शिकार किया। यह मनुष्य की प्रकृति, सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश अपने फायदे के लिए किसी भी अन्य मुल्क में सत्ता विरोधी आंदोलनों को हवा देते हैं। वहां की सरकारें गिराने की ताक में रहते हैं। यह कितना बड़ा अंतर्विरोध है कि पश्चिम ने सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय की कीमत पर भारत जैसे देशों को लूटा। पश्चिम ने अपनी उपनिवेशवादी नीति मध्यकाल में शुरू कर दी थी।

पुतिन के भाषण के दौरान जपोरीजिया से भयावह खबर आई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक शुक्रवार को जब रूस जपोरीजिया को अपना हिस्सा बना रहा था तो उसके सैनिक शहर पर हमला कर रहे थे। यूक्रेन सरकार के अनुसार रूसी हमले में 30 लोग मारे गए और 88 घायल हो गए। जपोरीजिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्जांद्र स्तारुख ने बताया कि लोगों का एक काफिला रूस नियंत्रित क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था। उसी दौरान रूसी बलों ने हमला किया।

अमेरिका ने रूस के कई अहम व्यक्तियों और कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन । यूक्रेन के कुछ भू भागों को रूस द्वारा अपने देश में मिलाने पर अमेरिका ने इस विलय को फर्जी करार देते हुए इसे खारिज कर दिया है। साथ ही अमेरिका ने रूस के 1000 से अधिक लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की सर्जिकल स्ट्राइक की है।अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध सूची में रूस के सेंट्रल बैंक गवर्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों के परिवार भी शामिल हैं। यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने देश में शामिल करने के रूस के ऐलान के साथ ही पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए बैठने का आग्रह भी किया, लेकिन आगाह किया कि मास्को रूस में शामिल किए गए उसके हिस्से को नहीं छोड़ेगा।

अमेरिकी वाणिज्य विभाक ने अपनी सूची में 57 कंपनियों को शामिल किया है तो वहीं विदेश विभाग ने 900 लोगों के नाम वीजा पाबंदी सूची में जोड़े हैं। वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, ‘हम पुतिन के साथ खड़े नहीं होंगे क्योंकि वह धोखे से यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वित्त मंत्रालय और अमेरिकी सरकार रूस के पहले से ही खराब हो चुके सैन्य औद्योगिक परिसर को और कमजोर करने तथा इसके अवैध युद्ध छेड़ने की क्षमता को कमजोर करने के लिए आज व्यापक कार्रवाई कर रहे हैं।’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों को धता बताते हुए यूक्रेन के कुछ हिस्सों को रूस में मिलाने की घोषणा की। क्रेमलिन के भव्य श्वेत और सुनहरे सेंट जॉर्ज हॉल में विलय समारोह में पुतिन और यूक्रेन के चार क्षेत्रों के प्रमुख, रूस में शामिल होने के लिए संधियों पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही सात महीनों से चल रहे युद्ध में और तेजी आने की आशंका है। रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को अपने में मिलाने के लिए किए गए जनमत संग्रह के तीन दिनों बाद चार क्षेत्रों को मिलाने का ऐलान किया गया।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इसे सीधे-सीधे जमीन कब्जाना करार देते हुए कहा कि यह बंदूक के बल पर झूठी कवायद है। पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी दोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्र को 2014 में आजादी की घोषणा के बाद से ही रूस का समर्थन मिला था। यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप के विलय के कुछ हफ्तों बाद ही रूस ने यह कदम उठाया था। वहीं यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस के ताजा हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हुए हैं।

जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र स्तारुख ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्र की ओर मानवीय सहायता लेकर जा रहे एक काफिले पर हमला किया।हि.स.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button