मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को रूसियों, सैन्य और सुरक्षा सेवाओं के साथ-साथ उन लोगों को भी संबोधित किया जिन्हें धोखे और धमकियों के जरिये सशस्त्र विद्रोह के रास्ते पर धकेल दिया गया है।
श्री पुतिन ने कहा,“मैं रूस के नागरिकों, सशस्त्र बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और विशेष सेवाओं के कर्मियों तथा युद्धक स्थानों पर लड़ रहे सेनानियों और कमांडरों से अपील करता हूं कि वे दुश्मन के हमलों को नाकाम कर रहे हैं और वीरतापूर्वक ऐसा कर रहे हैं।”श्री पुतिन ने अपने संबोधन में कहा,“मुझे पता है कि आज मैंने सभी लाइनों के कमांडरों से फिर बात की। मैं उन लोगों से भी अपील करता हूं, जिन्हें धोखे या धमकी के जरिए इस आपराधिक साहसिक कार्य में शामिल किया गया और सशस्त्र विद्रोह के गंभीर अपराध के रास्ते पर धकेल दिया गया।”
रोस्तोव क्षेत्र में नहीं लागू है कर्फ्यू, सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही खबरें निराधार:रूसी मंत्रालय
रूस के आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने रोस्तोव क्षेत्र में कर्फ्यू लगाए जाने के संबंधित खबरों को निराधार बताया है और कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई जानकारी झूठी है।रोस्तोव क्षेत्र के लिए रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के मुख्य निदेशालय की ओर से टेलीग्राम संदेश में कहा गया, “क्षेत्र में कर्फ्यू की लगाये के बारे में जानकारी प्रकाशित की जा रही है। यह संदेश फर्जी है और इसका रोस्तोव क्षेत्र को देख रहे रूसी आपातकाल मंत्रालय के निदेशालय का कोई लेना देना नहीं है।(वार्ता)



