
चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों से शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार श्री पुरोहित ने राष्ट्रपति द्राैपद्री मुर्मु को अपना इस्तीफा भेज दिया।राज्यपाल ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, “अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ क प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।”
बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 को पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।पंजाब में उनका कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा।अक्तूबर में पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों को मंजूरी देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी ने उनका विरोध किया था।



