Crime

पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की हत्या,विरोध प्रदर्शन

इंफाल । मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति और उसके बेटे सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 61 वर्षीय ओइनम बमोलजाओ और उनके 35 वर्षीय बेटे ओइनम मैनिटोम्बा को गुरुवार को बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने मार डाला।

गांव के 54 वर्षीय स्वयंसेवक थियाम सोमेन को भी गुरुवार को उसी जिले में प्रतिद्वंद्वी समुदाय के सशस्त्र कैडरों ने गोली मार दी थी।पुलिस ने कहा कि बुधवार रात कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप में दो युद्धरत समुदायों के बीच गोलीबारी में एक अन्य गांव के स्वयंसेवक ताखेललंबम मनोरंजन (26) की मौत हो गई और एक अन्य स्वयंसेवक, मंगशताबम वांगलेन गोली लगने से घायल हो गए।हिंसा की ताजा घटनाएं बुधवार देर रात मणिपुर के थौबल जिले में अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद हुईं, जिसमें बीएसएफ के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button