State

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का बनेगा साक्षी : मोदी

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं से हाेने वाले उनके संवाद के संबंध में कहा है कि ये कार्यक्रम पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा।श्री मोदी ने कल देर रात अपने ट्वीट में कहा कि 27 जून को भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है। यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लाखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 27 तारीख को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वे देश भर की लोकसभाओं से चयनित पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले हैं। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए देश भर की लोकसभाओं में प्रत्येक से पांच-पांच कार्यकर्ताओं का चयन किया है।श्री मोदी के इसी ट्वीट को कोट करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और संकल्प शक्ति से 27 जून का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने वाला है। भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा देगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button