Crime

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप,महिला टीचर की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट

बूंदी । राजस्थान के बूंदी से एक कार्यवाहक प्रिंसिपल द्वारा महिला टीचर से गंदी हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। टीचर ने आरोपी प्रिंसिपल जगदीश मेघवाल के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त शिक्षिका की शिकायत पर तालेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। वो उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button