Entertainment

प्रिंस सिंह राजपूत की देशभक्ति का जज्बा दिखा मिशन पाकिस्तान में, दर्शकों पसंद आ रहा है प्रिंस सिंह राजपूत का एक्शन

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत का देशभक्ति भरा जज्बा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान में दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है। उनका एक्शन एक बार फिर दर्शकों को मखूब पसंद आ रहा है। भोजपुरी सिने जगत में भोजपुरिया बाहुबली के नाम से फेमस प्रिंस सिंह राजपूत की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म इंडियन विराज के बाद अब मिशन पाकिस्तान में भी वे अपने एक्शन का जौहर दिखा रहे हैं। उनके एक्शन दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के साथ ब्यूटी क्वीन रूपा सिंह ने भी अपनी अदा का जलवा खूब बिखेर रही हैं। साथ में सिने तारिका रितिका शर्मा भी दर्शकों का खूब इंटरटेनमेंट कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले ही बहुत उत्साह था। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को लेकर से प्रिंस सिंह राजपूत काफी खुश हैं।
नानक प्रोडक्‍शन कृ‍त भोजपुरी फिल्‍म ‘मिशन पाकिस्‍तान’ की भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर धूम है। यह फिल्‍म में कहानी, संगीत, संवाद, एक्‍शन आदि भरपूर हैं, जो फिल्‍म को मनोरंजक बनाती है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के रमणीय लोकेशनों पर की गई है। प्रिंस सिंह राजपूत फिल्‍म के पोस्‍टर में प्रभास के लुक में एक्शन मोड में दिखे हैं, जो लोगों को फिल्‍म की ओर आकर्षित करता है। वहीं फिल्‍म का ट्रेलर भी बेहद शानदार है। गदर और पाकिस्तान में जय श्री राम जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह द्वारा प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘मिशन पाकिस्‍तान’ के निर्माता मनप्रीत सिंह हैं। फिल्म के संगीतकार व निर्देशक रमाकांत प्रसाद हैं। सहनिर्माता मनोज सचदेवा, सिद्दार्थ गुप्ता व पवन कुमार हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। गीतकार अशोक कुमार दीप, प्यारे लाल यादव, पवन पांडेय व पवन शर्मा हैं। छायांकन डी के शर्मा, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ हीरा यादव, नृत्य राम देवन, संजय कोर्बे, ज्ञान सिंह, प्रसून यादव व अरुण राज, कला राजेश पांडे का है। इस फिल्म में एक्शन स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और ग्लैमर डॉल रुपा सिंह के साथ ही श्रेया मिश्रा, रितिका शर्मा, सोनिया मिश्रा, उमेश सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, राकेश पुजारा, रमजान शाह,लोटा तिवारी, सीमा सिंह, पुष्पा शुक्ला और अशोक शाह मुख्‍य भूमिका में हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button