National

प्रधानमंत्री आज 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बारहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्‍मेलन की मेजबानी रूस कर रहा है। बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित की जायेगी। शिखर सम्मेलन का विषय है वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और सतत विकास। ब्रिक्‍स की बारहवीं शिखर बैठक के दौरान, बहुपक्षीय प्रणाली के सुधार सहित वैश्विक संदर्भ में अंतर-ब्रिक्स सहयोग और अन्‍य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। वर्तमान समय में कोविड -19 महामारी के प्रभाव को कम करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श होगा। आतंकवाद का मुकाबला, व्‍यापार, स्वास्थ्य, ऊर्जा तथा लोगों के आपसी आदान-प्रदान जैसे विषयों पर आपसी सहयोग के बारे में चर्चा की जायेगी। भारत ब्रिक्स देशों के संगठन की अध्यक्षता करेगा और 2021 में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button