Varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत

पुलिस लाइन से होटल ताज तक मार्ग में पुष्पवर्षा, लोकनृत्य और जयघोष के बीच हुआ अभिनंदन

  • भारत और मॉरीशस के ध्वज थामे खड़े लोगों ने “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूँजाई काशी
  • स्वागत के लिए बने स्वागत द्वार, हजारों कटआउट और होर्डिंग्स से सजा पूरा मार्ग

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुँचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुँचे, जहाँ से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरी काशी भावविभोर दिखाई दी। मार्ग में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन हाथों में भारत और मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज लिए खड़े थे। हर-हर महादेव और भारत माता की जय के उद्घोष के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं एवं काशीवासियों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने भी कार से हाथ हिलाकर काशीवासियों के उत्साह का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत

पुलिस लाइन से होटल ताज तक छह स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे, जहाँ मंच सजाए गए और लोकनृत्य, लोकसंगीत एवं शंखनाद की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों में रंगा दिखाई दिया। जगह-जगह भाजपा की महिला और पुरुष कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नज़र आए, जबकि बटुकों ने शंखनाद से पूरे मार्ग को भगवामय कर दिया।

स्वागत प्वाइंटों पर प्रमुख मौजूदगी

पुलिस लाइन गेट – राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, जगदीश त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम पटेल, पूजा दीक्षित, सुरेखा सिंह, विभव सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, अतुल सिंह, राजेश चौधरी, अरविंद सिंह मास्टर, पवन जायसवाल, दीपक झा, पवन पासी, भूपेंद्र सिंह, उमेश पटेल, रिषभ, सूरज सेठ आदि।

पुलिस लाइन चौराहा – राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, सुजीत मोर्या, सोभनाथ मोर्या, मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, प्रमोद यादव मुन्ना, विनोद गुप्ता, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, शशांक अग्रवाल, महेंद्र सिंह झगड़ु, अजय गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह सनी, सोमनाथ मौर्य, सत्य प्रकाश, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, मनोज जायसवाल, विनोद चौरसिया, रोहित सोनकर, हेमेंद्र कुमार पांडे, कुंवरकांत सिंह आदि।

कचहरी चौराहा – शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, अशोक यादव, संदीप केशरी, रजत जायसवाल, नीरज जायसवाल, बबलू सेठ, तारकेश्वर नाथ गुप्ता बंटी, संदीप चौरसिया, राहुल मिश्रा, बृजेश जैसवाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर विश्वकर्मा, पूजा गिरी, वैभव गुप्ता, सुरेश चौरसिया, नीतीश गौड़, नलिननयन मिश्रा, लकी भारद्वाज, रमेश प्रताप, मुनमुन गुप्ता आदि। अधिवक्ताओं की भी बड़ी संख्या मौजूद रही।

डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा – महापौर अशोक तिवारी, डॉ. राजेश मिश्रा, मनोज सोनकर, रवि खरवार, राजेश कुशवाहा, जीतेंद्र पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनय सिंह, विनोद चौहान, अनिल सागर, अशोक जाटव, प्रदीप कुमार जायसवाल पिंटू, कौशिक, सूर्य प्रकाश, धर्मेंद्र आदि।

यूपी मोटर तिराहा – कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. वीणा पांडेय, शालिनी यादव, योगेश सिंह पिंकू, अनुराग शर्मा, शोभनाथ यादव, प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, शालिनी सिंह, हेमंत साहू आदि।

विवेकानंद तिराहा – विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, सुधीर मिश्रा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राजकुमार जायसवाल, संदीप सिंह मिंटू, मुकेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, प्रीति सिंह, राजीव सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, आशा गुप्ता, डॉ. अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, दीपक कन्नौजिया, राजकुमार सिंह, जितेंद्र पांडेय, रितेश पाल, विनोद सिंह पटेल, संदीप पाल, हरीश शर्मा, श्याम अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, राकेश गुप्ता, अमित सिंह, गौरव गुप्ता, कंचन निषाद, मंजू देवी, इंदु सिंह आदि।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की इन्होंने की आगवानी व स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबातपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुचनें पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगवानी कर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद अमरपाल मोर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधान परीषद सदस्य अरुण पाठक, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर आदि प्रमुख रहे।

पुलिस लाइन हैलिपैड पर इन्होंने किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

एयरपोर्ट से पुलिस लाइन पहुचंने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, डा दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डा नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डा अवधेश कुमार सिंह, विधायक टी. राम, विधायक सुनील पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी,भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय आदि प्रमुख रहे।

मॉरिशस की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देगा भारत: मोदी

राज्यपाल व सीएम योगी ने काशी में किया प्रधानमंत्री का स्वागत

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अधिवक्ता का आपराधिक परिवाद, वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने स्वीकारा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button