National

प्रधानमंत्री मोदी की प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू…

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को और तेज करने के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी लगातार 3 बैठकें करने जा रहे हैं जिनमें बड़े और कठोर कदम उठाए जाएंगे। आज पीएम मोदी पहले सुबह 9 बजे एक समीक्षा बैठक कर चुके हैं जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद 10 बजे से वे देश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अधिकारियों एवं विभिन्न स्तरों पर संबंधित लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को भी ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर एक बैठक की थी। इसके चलते प्रधानमंत्री ने अपना पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा भी स्थगित कर दिया। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा तीन लाख पार कर चुका है।

कोरोना के तेजी से बढ़े मामलों के बाद ऑक्सीजन की कमी एवं अस्पताल, आईसीयू, वेंटीलेटर आदि को लेकर देशभर में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए समूची केंद्र सरकार हरकत में है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सारी स्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और बैठकें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद कमान संभाल रखी है और मंत्रालयों एवं विभिन्न उद्योगों और संबंधित लोगों के साथ ही सीधा संवाद शुरू किया है, ताकि जितनी जल्दी हो सके, स्थितियों को काबू में किया जा सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button