NationalVaranasi

काशी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, शंखनाद के बीच पहुंचे श्री काशी विश्वनाथ धाम

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेका से काशी विश्वनाथ धाम तक भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों ने पुष्पवर्षा और जयघोष से स्वागत किया। मंडुआडीह, लहुराबीर, मैदागिन समेत प्रमुख स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और शंखनाद से माहौल भक्तिमय रहा। धाम पहुंचने पर बटुकों ने शंख बजाकर उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। यह दौरा धार्मिक आस्था और जनसमर्थन का प्रतीक बना।

वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को शहर ने आस्था, उत्साह और जनसमर्थन का एक भव्य दृश्य देखा। प्रधानमंत्री ने बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया, जिसमें काशी की जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही बरेका से आगे बढ़ा, पूरा मार्ग जनसमूह से पट गया। सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोग “हर हर महादेव” और “मोदी-मोदी” के नारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने छतों और बालकनियों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

भाजपा संगठन की ओर से इस मार्ग पर कई प्रमुख स्वागत बिंदु बनाए गए थे, जिनमें मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और मंदिर गेट प्रमुख रहे। इन स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में आध्यात्मिक वातावरण

रोड शो के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उनका स्वागत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मंदिर परिसर में बटुकों द्वारा किए गए शंखनाद और डमरुओं की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया।प्रधानमंत्री ने विधिवत पूजन-अर्चन कर देश की समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण दौरा

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, काशी में इस तरह का भव्य रोड शो और मंदिर में दर्शन-पूजन राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संदेश देता है, जिसमें सांस्कृतिक जुड़ाव और जनसमर्थन दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

इस पूरे आयोजन के दौरान काशीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि काशी की परंपरा, संस्कृति और आस्था का उत्सव है।प्रधानमंत्री मोदी का काशी से गहरा भावनात्मक संबंध एक बार फिर इस रोड शो के माध्यम से स्पष्ट हुआ। जनसैलाब, जयघोष और धार्मिक वातावरण ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया, जो लंबे समय तक काशी की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

काशी में पीएम मोदी के अभूतपूर्व स्वागत में ढोल-नगाड़े, शंखनाद व पुष्पवर्षा से सजी पांच स्थली

वाराणसी  : दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार सुबह बरेका परिसर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक ऐतिहासिक व भव्य स्वागत हुआ। सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से निकला, बरेका मुख्य द्वार से बनारस स्टेशन होते हुए मंदिर मार्ग तक पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और डमरू दल की गूंज से सराबोर हो उठा।

सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ अपने सांसद की एक झलक पाने को आतुर दिखी। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच काशीवासियों ने पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पांच प्रमुख प्वाइंट में विभाजित किया गया था, जहां अलग-अलग जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत प्वाइंट कें अतिरिक्त भी काशी की जनता ने विभिन्न स्थानों पर अपने सांसद व प्रधानमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,मंदिर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह से कुशलक्षेम पूछते हुए काशी के विकास कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। पूरे मार्ग पर उमड़े जनसैलाब और भव्य स्वागत ने काशी में प्रधानमंत्री के प्रति जनआस्था और जुड़ाव को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

भाजपा काशी क्षेत्र कें मीडिया प्रभारी नवरतन राठी कें अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कें स्वागत हेतु 5 प्वाइंट बनाये गए थे जहां स्वागत हेतु बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और काशी की जनता एकत्रित थी, लेकिन इन 5 प्वाइंट के अतिरिक्त भी काशी की जनता ने विभिन्न स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ीयों की वर्षा कर पीएम का जोरदार स्वागत किया लहुराबीर चौराहे पर एंनसीसी की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पीएम मोदी को सल्यूट किया, प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर इन छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया l

मंडुआडीह : यहां कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, संजय सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया।

पुलिस लाइन : पुलिस लाइन चौराहे पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, रामगोपाल मोहले, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, एडवोकेट अशोक जाटव, चंद्रशेखर उपाध्याय, कुसुम पटेल, डॉ. रचना अग्रवाल सहित कई नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

लहुराबीर-कैंट : यहां विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शंकर गिरी, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, केदारनाथ सिंह, प्रेम कपूर, मृदुला जायसवाल,पूजा दीक्षित, विद्यासागर राय, संजय राय, अशोक पटेल, राहुल सिंह, गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा आदि ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

लहुराबीर चौराहे पर एंनसीसी की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पीएम मोदी को सल्यूट किया, प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया

मैदागिन : मैदागिन चौराहे पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व एमएलसी अशोक धवन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शालिनी यादव, नीरज जायसवाल, संतोष सोलापुरकर, गौरव राठी, साधना वेदांती, गोपाल जी गुप्ता, राजीव सिंह ‘डब्बू’, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ, सुरेश चौरसिया, संजय केशरी, कनकलता मिश्रा, संजय विशम्भरी, संतोष सैनी, सुधीर त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट ; मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक कुमार तिवारी, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।

नारी वंदन सम्मेलन में काशी के जीआई क्राफ्ट से मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिनंदन

यूएई ने ओपेक से अलग होने का किया ऐलान, वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button