National

प्रधानमंत्री मोदी आज 10 राज्यों के 54 जिलाधीशों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। इस बीच देश में तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सभी राज्यों ने कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 मई को देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उन राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से बात करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। जिलों में कोरोना की क्या हालात है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इन सब पर चर्चा होगी।

आज पश्चिम बंगाल समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुड्डुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 18 मई को 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 46 जिलाधिकारियों के साथ बात की थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button