National

प्रधानमंत्री मोदी ने की महामंडलेश्वर से बात, कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील

नई दिल्ली । कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है। बेकाबू हो रहे संक्रमण के चलते प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे है। कोरोना के प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई। देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, `कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।“

प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से कुंभ मेला समाप्त करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट में लिखा, `मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button