
प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से वर्ष भर चलने वाले 75वें स्वतंत्रता समारोह में सक्रिय भागीदारी को कहा
प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे लंबे समय तक होने वाले आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा है। श्री नरेन्द्र मोदी आज संसद भवन परिसर में आयोजित भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी सांसदों ने कोविड महामारी से निपटने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव में पार्टी की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।



