National

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर उनको को किया नमन

 पीएम मोदी बोले- उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल

नई दिल्ली । देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, `भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. आंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, कहा कि बाबासाहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। बता दें कि पीएम मोदी ने आंबेडकर जयंती पर ट्वीट भी किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, `मैं आंबेडकर जयंती पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबडेकर को सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने अपने संघर्ष से समाज के हाशिये पर पहुंच चुके वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया, जो हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल रहेगा।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button