Arts & Culture

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन, निधिवन में पूजा-अर्चना

लखनऊ : महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुंचीं। यहां वृक्षों की पूजा की। इस बीच उनके दौरे को लेकर स्थानीय पुलिस पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद और सतर्क है।राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना हुईं थीं । करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं।

वृंदावन पहुँचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुँचीं और वहाँ परंपरागत रूप से वृक्षों की पूजा की। निधिवन की विशेष धार्मिक मान्यता को देखते हुए राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से विशेष इंतजाम किए। शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर दुकानों को बंद रखने की अपील की गई। सुरक्षा प्रबंधों के तहत कक्षा 12 तक के स्कूल और कॉलेज भी आज बंद रहे। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर वृंदावन और मथुरा के स्थानीय लोग उत्साहित दिखे। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी में राष्ट्रपति का आगमन एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन और पुलिस की सख्ती के चलते आमजन को कुछ असुविधा भी झेलनी पड़ी।(वार्ता)

गरबा और डांडिया : नवरात्रि की भक्ति, शक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button