Women

नमो घाट वाराणसी में प्रेरणा सरस मेला संपन्न, स्वयं सहायता समूहों ने किया ₹3.98 लाख का कारोबार

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नमो घाट, वाराणसी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रेरणा सरस मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले में 26 स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए, जिनसे ₹3.98 लाख से अधिक की बिक्री हुई। उत्कृष्ट उत्पाद के लिए महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तथा सर्वाधिक बिक्री हेतु काशी प्रेरणा कैफे को सम्मानित किया गया। साथ ही 199 स्वयं सहायता समूहों को ₹2.98 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली।

  • उत्तर प्रदेश दिवस पर 26 स्टॉल, उत्कृष्ट समूहों को सम्मान और 199 समूहों को ₹2.98 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में नमो घाट, वाराणसी पर आयोजित जनपद स्तरीय प्रेरणा सरस मेला का आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

मेले में जनपद के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु कुल 26 स्टॉल लगाए गए, जिन पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित, खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य आजीविका आधारित उत्पाद प्रदर्शित किए गए। मेले के दौरान कुल ₹3 लाख 98 हजार से अधिक की बिक्री दर्ज की गई, जिससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए काशी विद्यापीठ के महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया गया। वहीं, सर्वाधिक बिक्री करने के लिए काशी प्रेरणा कैफे को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़कर बीमा सखी के रूप में सराहनीय कार्य कर रही श्रीमती खुश्बू को भी सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नमो घाट, वाराणसी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रेरणा सरस मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले में 26 स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए, जिनसे ₹3.98 लाख से अधिक की बिक्री हुई। उत्कृष्ट उत्पाद के लिए महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह तथा सर्वाधिक बिक्री हेतु काशी प्रेरणा कैफे को सम्मानित किया गया। साथ ही 199 स्वयं सहायता समूहों को ₹2.98 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली।

समापन अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के क्षमता संवर्धन एवं सहयोग में योगदान देने वाली पांच प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें – भारतीय उद्यमिता संस्थान से सुश्री लक्ष्मी, भारतीय जीवन बीमा निगम से श्री कृष्ण मोहन मिश्रा, रिन्यू पावर सीएसआर से श्री संदीप कुमार, जीएमआर से श्री समीर वर्मा, ईएफसी से श्री अनूप कुमावत शामिल रहे।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रहा लीड बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से 199 स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वीकृत क्रेडिट लिंकेज। इस अवसर पर कुल ₹2 करोड़ 98 लाख 50 हजार की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को और सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

समापन अवसर पर उपायुक्त स्वत: रोजगार श्री पवन कुमार सिंह ने समूह की महिलाओं को आगे बढ़कर विभिन्न प्रकार के आजीविका आधारित कार्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मिशन प्रबंधक श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा किया गया। समापन अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं अपनी सफलता की कहानियां भी साझा की गईं, जिससे कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायक बन गया।

इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री अविनाश अग्रवाल, उप जिलाधिकारी आजमगढ़ श्रीमती नूपुर सिंह, विक्रम सिंह, प्रदीप, रामानंद सहित विभिन्न विकास खंडों से आई सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।मेले के सफल आयोजन से जनपद में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी, परिवारवादी: सीएम योगी

यूपी में गणतंत्र दिवस पर शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का महाकुंभ, 1.48 करोड़ विद्यार्थियों ने तिरंगे को दी सलामी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button