
गाजीपुर। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी लंबे समय से पंजाब के जेल में बंद है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने के लिए उच्चतम न्यायालय में सुनवाई 11 जनवरी को होगी। इस दौरान मुख्तार और पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस का तमिला कराने गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों को चंडीगढ़ एवं पंजाब की रोपण जेल भेजा गया है। मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की काफी दिनों से तैयारी चल रही है। मुख्तार से जुड़े कई मामले यूपी में चल रहे हैं। इसे लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने वाद दाखिल किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है। सुप्रीम कोर्ट में जेल अधीक्षक, मुख्तार अंसारी एवं पंजाब सरकार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस तमिला कराया जाना है। आश्रम अहमदाबाद से एक दरोगा समेत पुलिस की एक टीम पंजाब के रोपण जिले में रवाना हुई ।


