रामलीला मैदान पर गोवर्धन पूजा की तैयारी पूरी
आज होगा ऐतिहासिक पूजन एवं बिरहा दंगल का आगाज
दुद्धी,सोनभद्र– नगर के रामलीला मैदान पर 7 नवम्बर रविवार को 11वें गोवर्धन पूजा कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अगुआ जगदीश यादव ने बताया कि 7 नवम्बर को होने वाले विराट गोवर्धन पूजा एवं यादव महासम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को सुबह कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
कलश यात्रा रामलीला मैदान से निकलेगी और नगर के तहसील तिराहे होते हुए शिवाजी तालाब से जल लेकर पुनः रामलीला मैदान पहुचेगी। जहाँ गाजीपुर से पधारे चमत्कारी बाबा के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव होंगे।गोवर्धन पूजा एवं यादव महासम्मेलन के बाद रात्रि में विराट बिरहा मुकाबला वाराणसी के विख्यात कलाकार उपेन्द्र लाल यादव एवं नीतू राज के बीच होगा।



