Entertainment

प्रतीक मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर गरीबों को बांटा खाना, जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

भोजपुरी के सुपर स्टार रितेश पांडे और अक्षरा सिंह स्टारर फिल्म “राजा राजकुमार” से स्टार सिंगर प्रतीक मिश्रा ने फिल्म जगत में बतौर अभिनेता एंट्री की थी। उन्हें उनकी गजब की परफॉर्मेंस के लिए खूब शाबाशी और वाह वाही मिली। गायक से नायक बने प्रतीक मिश्रा अब अपनी नेक्स्ट फिल्म “तुमसे अच्छा कौन है” में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। जिसमे उनकी नायिका ऋतू सिंह हैं। फिल्म स्टार प्रतीक मिश्रा का बर्थडे इस बार बेहद ख़ास रहा जिस में भोजपुरी सितारों ने चार चाँद लगा दिया। उन्हें ढेरों लोगों, फैन्स और सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं।
भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय ने लाइव आकर प्रतीक मिश्रा को उनके जन्मदिन की बधाइयां दी। प्रतीक मिश्रा के बर्थडे फंक्शन में म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा, फ़िल्म प्रोड्यूसर सुभाष यादव, कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य, गायिका शिल्पा सिंह, अभिनेता साहेब लालधारी, कुंदन सिंह, जीतू राज और प्रीति राय जैसी शख्सियत मौजूद रहीं। इस खुशी के अवसर पे इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा ने प्रतीक मिश्रा के लिए गाना गाया। निर्देशक व वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी ने प्रतीक मिश्रा के बर्थडे पे उनको ढेरो बधाइयाँ दी और बताया कि प्रतीक मिश्रा के साथ वो काफी दिनों से काम करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतीक मिश्रा एक अच्छे सिंगर के साथ ही बहुत अच्छे एक्टर भी है। बर्थडे में पहुचे कॉमेडियन लाल धारी ने प्रतीक मिश्रा को ढेरो बधाईयां दीं। वहीं मौजूद जाने माने कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या ने बताया कि प्रतीक मिश्रा के साथ उन्होंने फिल्म राजा राजकुमार में गाना कोरियोग्राफ किया था। प्रतीक जी के साथ काम करके उनको बहुत अच्छा लगा। प्रतीक मिश्रा बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं। मैं उनकी आने वाली फ़िल्म की सफलता के लिए कामना करता हूं। प्रतीक मिश्रा ऐसे ही सफलता की ओर बढ़ते रहें।” प्रतीक मिश्रा ने अपने बर्थडे के दिन गरीबों को खाना बांटा और एक बेहतर इंसान होने का सबूत पेश किया।
गौरतलब है कि फिल्म “राजा राजकुमार” से लांच हुए प्रतीक मिश्रा अपनी एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। गायक से नायक बने प्रतीक मिश्रा अपनी पहली ही फिल्म से सिक्सर लगाने में सफल रहे हैं। फिल्म “राजा राजकुमार” सिनेमाघरों में कई हफ्ते चली है। इस फिल्म में प्रतीक मिश्रा के काम को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। प्रतीक मिश्रा के बेशुमार गानों को भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। उनका भोजपुरी गाना ‘किराया नहीं दुगी’ और ‘हेलो हेलो बोलती’ को ऑडिएंस ने काफी पसंद किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button