
अन्न क्षेत्र में प्रसाद व जल वितरण, कहा – “भूखा-प्यासा न रहे कोई, यही है हमारा संकल्प”
वाराणसी में संकल्प संस्था का सेवा भाव
वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वावधान में इस शनिवार भी सेवा कार्य का आयोजन हुआ। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी, मिष्ठान और नमकीन वितरित किया गया तथा जल सेवा भी की गई। संस्था का यह कार्यक्रम हर शनिवार नियमित रूप से आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे। भक्तिमय माहौल में प्रसाद वितरण के साथ ही जल सेवा का आयोजन हुआ, जिससे श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता झलकती रही।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि *“संकल्प संस्था की सबसे बड़ी पूंजी समाज का विश्वास है। हमारी सोच है कि कोई भी भूखा या प्यासा न रहे। प्रसाद वितरण का यह प्रयास केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है। जब श्रद्धालुओं के चेहरे पर तृप्ति और प्रसन्नता देखते हैं, तो लगता है कि हमारा प्रयास सार्थक हो रहा है।”
संस्था का मानना है कि भोजन और जल की सेवा केवल पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देती है। सेवा भाव से प्रेरित यह कार्यक्रम लगातार लोगों को जोड़ रहा है और हर शनिवार वाराणसी के चौक क्षेत्र में श्रद्धा और सहयोग का केंद्र बनता जा रहा है।
इस सेवा कार्य में अंकुर अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम में गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), संजय अग्रवाल “गिरिराज”, पवन राय, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, रंजनी यादव, मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे।
संकल्प अन्न क्षेत्र में पितृपक्ष पूर्व खिचड़ी प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया आस्था का लाभ
भोजपुरी सिनेमा का भविष्य: सुधार की आख़िरी घड़ी, वरना इतिहास बन जाएगी इंडस्ट्री



