Varanasi

प्रबुद्धजन सम्मेलन:मुख्यमंत्री की सभा 11दिसम्बर को , नगर के सभी वार्डों से निकलेगा जुलूस

मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व प्रबुद्धजन भी करेंगे अपने विचार व्यक्त.कार्यक्रम स्थल पर प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक.

वाराणसी  : उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा अभी हुई नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी 17 नगर निगम क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं इसी क्रम में 11 दिसम्बर, रविवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान पर दोपहर 12 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों के लेकर कार्यक्रम स्थल पर पर क्षेत्र,जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों की हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की व व्यवस्था में लगे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन के पूर्व समाज के प्रबुद्धजन जैसे शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति, महिलाएं व व्यापारी अपने विचार व्यक्त करेंगे। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मंच के ठीक सामने मीडिया दीर्घा बनाई गयी है। मंच के दाहिनी और बने ब्लाको में प्रबुद्धजन एवं बा‌ंयी और बने ब्लाको में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है। कहा कि सम्मेलन में आने वाले प्रबुद्धजनों को बैठाने एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गयी है। क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सम्मेलन में प्रबुद्धजनों के अतिरिक्त महानगर के प्रत्येक वार्ड से भाजपा कार्यकर्ता जुलुस के शक्ल में पार्टी के झंडे एवं पटका पहनकर मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता बसों एवं अन्य चार पहिया वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि निमंत्रण पत्र के माध्यम से प्रबुद्धजनो को सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।बैठक का संचालन चुनाव संयोजक जगदीश त्रिपाठी ने व धन्यवाद ज्ञापन नवीन कपूर ने किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, अशोक तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, निकाय चुनाव संयोजक जगदीश त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह पप्पू, श्रीप्रकाश शुक्ला, नवीन कपूर, अशोक पटेल,आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रभात सिंह, नम्रता चौरसिया, पूजा दीक्षित, हेमंत सिंह, राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्रा, जेपी सिंह, हरि केशरी, रजत जायसवाल, जयनाथ मिश्रा सहित व्यवस्था में लगे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button