Crime

ड्रोन उड़ाने की घटना का पुलिस ने लिया संज्ञान

वाराणसी। लंका रविंद्रपुरी मार्ग पर स्थित एक  अपार्टमेंट के ऊपर से  प्रतिबंध के बावजूद ड्रोन कैमरा गुरुवार शाम को उड़ाने का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस कर्मी जांच में जुट गयी। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरा उड़ाने वालों की जांच कर कार्रवाई के लिए संकट मोचन और नगवा चौकी प्रभारी को निर्देश दिया गया।

यातायात माह के समापन पर दिया प्रशस्ति पत्र

वाराणसी। यातायात माह नवम्बर के समापन अवसर पर गुरुवार को यातायात परिसर स्थित आडिटोरियम हॉल में समापन समारोह का आयोजन किया गया। यातायात माह के दौरान समाज सेवी संगठन, आटो यूनियन और विद्यालय के बच्चों द्वारा किये गये यातायात जागरूकता कार्यों के लिये अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय और अपराध, कानून-व्यवस्था संतोष कुमार सिंह ने  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात और अन्य मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button