इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले की लवेदी पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस के सहयोग से चार अंतर्जनपदीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि शराब तस्कर हिम्मत सिंह ,विनय,नन्दकिशोर उर्फ नन्दू और मोनू तोमर उर्फ राघवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लवेदी,क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके शराब तस्करो के कब्जे से 203 पेटी अंग्रेजी शराब ( 1816 लीटर), शराब तस्करी में प्रयुक्त 1 कंटेनर अशोक लीलेन्ड, 1 कार टाटा टिआगो एवं 1 कार होण्डा सिटी की गयी बरामद की है। (वार्ता)



