Crime

आशापुर में आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। सारनाथ थानांतर्गत आशापुर बाजार स्थित गहनालय नामक ज्वेलरी शॉप में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का आभूषण उड़ा दिया। इस दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार चौक निवासी अशोक वर्मा की आशापुर पेट्रोल पंप के समीप उपाध्याय कटरा में आभूषण की पुरानी दुकान है। कल दुकान बंद कर जब वह घर चला गया तो देर रात पीछे से सेंधमारी कर घुसे चोरों ने शटर के एक हिस्से को तोड़ डाला और ताला काटकर अंदर घुस गए।

चोरों ने अंदर रखे लाकर अलमारी को तोड़कर उसमें से सोने चांदी का लाखों रूपए का गहना समेट लिया और चंपत हो गए। चोरी का पता सुबह तक चला कटरा के अन्य लोग दुकान खोलने वहां पहुंचे । आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने मौका मुआयना कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया।इस दौरान सबूत इकट्ठा कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुट गई। बताया गया कि इस दुकान मैं बरसों पूर्व भीषण चोरी हुई थी तब लगभग 10 लाख से अधिक का गहना चोरी हो गया था। इस इलाके में पुलिस गश्त ना होने से व्यवसाई नाराज हैं।

Related Articles

Back to top button