CrimeUP Live

जौनपुर की जेल में कैदियों के बीच मारपीट होने पर बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स

तलाशी के दौरान कुछ बैरकों से ईंट-पत्थर बरामद, कोई कैदी घायल नहीं

जौनपुर। जिला कारागार का माहौल एक बार फिर बन्दियों के उत्पात को लेकर गर्म है। जेल में सोमवार को बंदियों के दो गुट आपस में मारपीट करने लगे। सूचना के बाद एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल जेल पहुंच गया। पुलिस के तलाशी अभियान में कुछ बैरकों में जमा किए गए ईंट-पत्थर बरामद हुए।

अधिकारियों के मुताबिक कोई कैदी घायल नहीं हुआ है।खबर मिली है कि सोमवार की दोपहर जेल अधीक्षक ने एसपी को फोन कर जेल में झड़प की जानकारी देकर तत्काल फोर्स भेजने के लिए निवेदन किया। कुछ ही देर में एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव भारी फोर्स के साथ जेल में पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर फोर्स ने बैरकों में तलाशी का शुरू कर दिया। एएसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा एक-एक बैरकों की तलाशी ली गई। काफी देर तक फोर्स मौके पर तैनात रही, ताकि फिर से बंदियों के बीच मारपीट शुरू न हो जाए।

पता चला है कि कुछ बैरकों में बंदियों ने ईंट, पत्थर इकट्ठे किए थे। पुलिस ने वहां से ईंट-पत्थरों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक जांच-पड़ताल के बाद एएसपी, सीओ जेल से बाहर निकल आए। लेकिन एहतियात के तौर पर फोर्स अंदर लगी रही। एएसपी ने बताया कि बंदियों के दो गुटों के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर फोर्स ने स्थिति को संभाल लिया। मारपीट में कोई भी कैदी घायल नहीं हुआ है। बंदियों के बीच विवाद किस बात पर हुआ था और किसके बीच हुआ, यह जांच का विषय है। इसकी लिखित रिपोर्ट जेल प्रशासन से मांगी गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button