Crime

झाड़ियों के पीछे मिली अज्ञात शव,जांच में जुटी पुलिस

कोटा । रतनपुर खुटाघाट डैम से लगे जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे जंगल में झाड़ियों के पीछे युवक की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button