Breaking News

एएसपी की अगुवाई में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

दुद्धी,सोनभद्र-  नगर में जन्माष्टमी पर्व एवं शान्ति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की शाम एएसपी डॉ राजीव सिंह की अगुवाई में एसडीएम, सीओ संग कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आगामी सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को कोरोना गाइडलाइंस के तहत मनाने के लिए फोर्स ने रुट मार्च किया।

अधिकारियों एवं पुलिस का जत्था द्वारा नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर चहलकदमी करते हुए शासन प्रशासन की तैयारी का कड़ा संदेश दिया गया।उधर पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि कानून व्यवस्था में खलल कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामआशीष यादव, कोतवाल पंकज सिंह समेत कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button