
मिर्जामुराद,वाराणसी। चालव का भूजा यानी लायी की बोरी के पीछे 35 लाख की शराब छिपाकर तस्करी के लिए बिहार जा रही थी लेकिन इसके पहले मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस ने डंगहरिया एनएच-टू ओवरब्रिज के पास दबोचा लिया। तलाश में पुलिस को 491 पेटी अंग्रेजी शराब मिला। जिसकी कीमत करीब 35 लाख आंकी गयी साथ ही दो तस्कर को पकड़ा गया। डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपितों की पहचान राजस्थान निवासी गोमाराम और हरजी राम के तौर पर हुई। पुलिस टीम को 20 हजार पुरस्कार की घोषणा की।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की माने तो वह टीम के साथ सोमवार की रात रूपापुर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त मार्ग पर ट्रक से शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिए बिहार जा रही है। कुछ ही देर बाद प्रयागराज की तरफ से आ रही एक ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन बजाय रूकने के चालक ने गति तेज कर दी और भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने ट्रक पीछा कर डंगहरिया ओवरब्रिज के पास घेर लिया। तलाश में पुलिस को 491 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली जो लायी के बोरे के पीछे छिपाकर रखी थी। इस दौरान दो तस्कर को दबोचा गया। शराब गाजियाबाद से बिहार और भुनेश्वर तस्करी के लिए जा रही थी।



