Crime

गैंगेस्टर अभियुक्त का मकान पुलिस ने किया कुर्क

वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत गिलट बाजार इलाके में आज सुबह पुलिस ने मुनादी करने के बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा में फरार शातिर अपराधी संजय यादव पुत्र शोभनाथ की संपत्ति कुर्क कर ली।
बता दें कि उक्त अपराधी लंबे समय से फरार बताया जा रहा है। हाल ही में उसके खिलाफ धारा82के तहत कुर्की की प्रारंभिक कार्यवाही शुरू हुई थी। डीएम के निर्देश पर आज संजय यादव के भवन संख्या 2 / 333 मौजा चुप्पेपुर को कुर्क कर लिया गया । इस दौरान पुलिस की भारी मौजूदगी के साथ के तमाशबीनों की काफी भीड़ लगी रही।

Related Articles

Back to top button