Crime

गायब छात्राओं को पुलिस ने प्रयागराज से किया बरामद,बरगलाने वाले तीन युवकों संग 4 गिरफ्तार

वाराणसी। मंडुआडीह से गायब तीन छात्राओं को पुलिस ने प्रयागराज से बरामद कर उन्हें बरगलाने वाले तीन आवारा युवकों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से तीन स्कूटी ,कई मोबाइल आदि बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र से विगत शनिवार को स्कूल से घर निकली तीन छात्राओं के लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। बीती देर रात मंडुवाडीह पुलिस को सूचना मिली तीनों लड़कियां प्रयागराज में छिवकी रेलवे स्टेशन पर है। लड़कियों के बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच एसपी इंटेलिजेंस समेत पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी।

लड़कियों की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने एसएसपी को सूचना दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम तत्काल प्रयागराज के बताए हुए रेलवे स्टेशन पर के लिए रवाना हो गई। सोमवार की सुबह महिला पुलिस कर्मियों के देखरेख में तीनों किशोरियों को लेकर टीम मंडुवाडीह थाने पहुंची। थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने मीडिया के सामने चार आरोपियों को पेश किया। पुलिस के अनुसार किशोरिया स्कूल के बाद ऑटो पकड़ के लोहता चली गई। पैसा न होने पर वहां एक किशोरी ने अपने कान की बाली 2550 रुपये में बेच दिया। वहां से वह लंका घूमने टहलने लगी तभी दुर्गाकुंड पर उन्हें तीन युवक चौक दालमंडी निवासी मुहम्मद शाहिद, मोहम्मद शकलेन व फैजान मिले।

तीनो ने लड़कियों को झांसे में लेकर उन लड़कियों को रात में दशाश्वमेध स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया और रविवार की सुबह तीनों युवक अपनी, अपनी स्कूटी लेकर उनके पास पहुंचे उन्हें लेकर लखनिया दरी व आसपास के क्षेत्रों में घूमने लगे।इसी दौरान एक दुकान पर लड़को ने देखा कि इन लड़कियों के अपहरण की खबर अखबार में छपी है, मुकदमा भी मंडुवाडीह थाने में दर्ज है। जिस पर तीनों युवक वहाँ से लड़कियों को लेकर गोदौलिया चौराहे आ गए व लड़कियों को छोड़कर निकल गए। लडकिया वहां से कैंट स्टेशन पहुंची और ट्रेन के द्वारा छिवकी स्टेशन (प्रयागराज) पहुँच गई।

परेशान होकर उनमें से एक किशोरी ने इलाहाबाद निवासी अपने रिश्तेदार को फोन कर बताया कि हम लोग इलाहाबाद में है तो रिश्तेदार ने कहा कि आप लोग तुरन्त घर चली जाओ। जिस पर लड़कियों ने घर जाने से मना कर दिया। रिश्तेदार ने तत्काल लड़की के परिजनों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने प्रयागराज जीआरपी इंस्पेक्टर को फोन कर उन किशोरियों का फोटो भेज उन्हें वहीं रोकने को बोला। विधिक कवायद के बाद आज उन्हें सकुशल बनारस लाया गया। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक व तीनो युवकों को 3 स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया की तीनों किशोरियों का मेडिकल कराकर उन्हें परिजनों को शीघ्र सुपुर्द कर दिया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button