International

‘पीएमसी वैगनर के सदस्य रूस के रोस्तोव को छोड़कर फील्ड शिविरों की ओर लौटे’

मास्को : वैगनर समूह की निजी सैन्य कंपनी (पीएमसी) के सदस्यों ने रूस के रोस्तोव को छोड़ दिया है और फील्ड शिविरों की ओर जा रहे हैं।रोस्तोव के क्षेत्रीय गवर्नर वासिली गोलूबेव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने आधी रात के तुरंत बाद टेलीग्राम पर कहा, “पीएमसी वैगनर का दस्ता रोस्तोव को छोड़कर अपने फील्ड कैंप की ओर जा रहा है।

”वहीं रूस न्यूज एजेंसी स्पूतनिक ने शनिवार देर रात अपनी रिपोर्ट में बताया कि वैगनर के सदस्यों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में रूस के दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय के क्षेत्र को छोड़ना शुरू कर दिया है और शहर में स्थिति शांत है।इससे पहले दिन में बेलारूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि पीएमसी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस में वैगनर सैनिकों की आवाजाही को रोकने, स्थिति को शांत करने हेतु कदम उठाने के बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। श्री प्रिगोझिन ने बाद में जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वैगनर सैनिक अपने फील्ड शिविरों में वापस लौट रहे हैं।

‘रूसी सेना ने दो दिशाओं में यूक्रेनी हमलों को विफल किया’

रूस की सेना ने दक्षिण डोनेट्स्क और ज़ापोरीज़िया की ओर किए गए दुश्मन के हमलों को नाकाम कर दिया है और इस दौरान टैंक, बख्तरबंद वाहन और जनशक्ति को नष्ट कर दिया है।रूस के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “दक्षिणी डोनेट्स्क में वोस्तोक समूह की उन्नत इकाइयों ने मकारिव्का क्षेत्र में दुश्मन के हमले को विफल कर दिया। एक टैंक, बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और जनशक्ति नष्ट हो गए। नुकसान झेलने के बाद दुश्मन पीछे हट गया।”प्रवक्ता ने कहा, “ज़ापोरीज़िया दिशा में एक और यूक्रेनी हमले को विफल कर दिया गया और दुश्मन जनशक्ति तथा उपकरणों के नुकसान के कारण पीछे हट गया।” उन्होंने कहा, दक्षिणी डोनेट्स्क में रूसी सेना ने 50 से अधिक यूक्रेनी आतंकवादियों और सात बख्तरबंद वाहनों को भी नष्ट कर दिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button