National

प्रधानमंत्री आज आईआईटी खडगपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्‍यम से आईआईटी खडगपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। कोविड उपरांत की स्थिति के दौरान सुरक्षा उपायों के मद्देनजर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान का दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे भी समारोह में शामिल होंगे। कुल 75 विद्यार्थियों को व्‍यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में बुलाया गया है जिनमें से नौ को स्‍वर्ण और 66 को रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। दो हजार 800 से अधिक विद्यार्थियों को वर्चुअल माध्‍यम से उपाधि प्रदान की जाएंगी। शिक्षा और अनुसंधान, समाज सेवा और जन कल्‍याण के क्षेत्र में योगदान के लिए 27 लोगों को डीएससी, आईआईटी खडगपुर लाइफ फेलो अवार्ड और विशिष्‍ट अल्‍युमनस अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button