EducationUP Live

लखनऊ विश्वविद्यालय के सौ साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी

विश्वविद्यालय के 100 साल की उत्कृष्टता का प्रतीक होगा सिक्का

लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बाद तीसरा ऐसा भारतीय यूनिवर्सिटी बन जाएगी जिसके सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। सिक्का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा, जो वर्चुअल रूप से 25 नवंबर को यूनिवर्सिटी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक और स्टैम्प का विमोचन भी करेंगे।

इस सिक्के को मुंबई में सरकारी टकसाल में ढाला गया है, यह लखनऊ विश्वविद्यालय के खजाने में एक संपत्ति होगी। सिक्का ढलाई में चांदी, कांस्य, तांबा और निकल का इस्तेमाल किया गया है। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि बीकानेर के जाने-माने मुद्रावादी सुधीर लूनावत के अनुसार, यह एक नॉन-सर्कुलेटिंग सिक्का होगा और इसमें वर्ष, 1920-2020 के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी में उत्कीर्ण `लखनऊ विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह` होगा और केंद्र में यूनिवर्सिटी का `लाइट एंड लर्निग` लोगो होगा।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा, `यूनिवर्सिटी के सिक्के, स्टैंप और कॉफी टेबल बुक को 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सिर्फ एक सिक्का नहीं होगा, बल्कि एक अमूल्य ऐतिहासिक यादगार टुकड़ा और यूनिवर्सिटी के 100 साल की उत्कृष्टता का प्रतीक भी होगा।`

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button