Varanasi

देश को आत्मनिर्भर बनानें का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है: पीएम मोदी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को रविवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना और उसमें बताए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के कार्यक्रम में देश के विकास, स्वदेशी अपनाने, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, खादी की बिक्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा जैसे विषयों पर जोर दिया। उन्होंने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने में है।

  • आने वाले त्योंहारों में वोकल फॉर लोकल के मंत्र को याद रख स्वदेशी अपनाएं : पीएम मोदी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126 वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना व आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के कार्यक्रम में देश के विकास, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने देशवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और समुदायों की कहानियों को साझा किया। मन की बात में पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योंहारों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसै महत्वपूर्ण मुद्दो पर बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनानें का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने सुना “मन की बात” कार्यक्रम

इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वाराणसी महानगर अन्तर्गत शहर उत्तरी विधानसभा के राजर्षि मण्डल स्थित बूथ संख्या – 9, महेश विद्या मंदिर तरना बाजार में पीएम मोदी के “मन की बात कार्यक्रम को सुना- क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल जनता के बीच जागरूकता फैलाता है, बल्कि हमें सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रेरित भी करता है। हम सभी कार्यकर्ता इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”इस क्रम में केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी ने उत्तरी विधानसभा अन्तर्गत राजर्षि मंडल के बूथ संख्या 24 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इस अवसर पर उन्होंने लोगो से गांधी जयंती पर खादी वस्त्रों को खरीदने का आव्हान किया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा कंचनपुर, में अपने बूथ संख्या 185 पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 व सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बिंदूमाधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आयुष मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग लिया स्वदेशी खरीदारी का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण का प्रसारण रविवार को वाराणसी में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पूरे उत्साह से सुना। प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा क्षेत्र के राजन शाही कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को रविवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना और उसमें बताए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के कार्यक्रम में देश के विकास, स्वदेशी अपनाने, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, खादी की बिक्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा जैसे विषयों पर जोर दिया। उन्होंने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने में है।

डॉ. दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मात्र संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों के मन को जोड़ने और दिशा देने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को खादी अपनाने और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया है। यदि हम सब देश में निर्मित कपड़े, जूते, घड़ी, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि का उपयोग करेंगे, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

आयुष मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि ‘मन की बात’ हमें केवल सुनने का नहीं, बल्कि उसमें बताए गए संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में अवध नारायण राय, गौरव राठी, पार्षद सिंधु सोनकर, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, सौरभ राय, चंद्रप्रकाश जैन, दिनेश कुमार सिंह (दीनू), तुषार सेठ आकाश पांडेय, अरुण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

दीपावली पर उल्लू बलि की काली सच्चाई ,अंधविश्वास, तंत्र साधना और संकट में पक्षी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button