State

प्रधानमंत्री ने रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्धाटन किया

हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना में आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से चार नए 100 वाट एफएम ट्रांसमीटरों का वर्चचुअल उद्घाटन किया।श्री मोदी ने देश भर में उनके द्वारा 91 नए 100 वाट एफएम ट्रांसमीटरों के उद्घाटन के हिस्से के रूप में चार नए 100वाट एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया।चार नए एफएम ट्रांसमीटर तेलंगाना के नलगोंडा, देवरकोंडा, रामागुंडम और सिरपुर में स्थित हैं, जिनमें से प्रत्येक में 20 किलोमीटर तक का रेडियो कवरेज है।

फरवरी में नए एफएम ट्रांसमीटरों का परीक्षण किया गया।यह 100.1 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर एफएम कवरेज का विस्तार नलगोंडा, सिरपुर, देवरकोंडा और रामागुंडम क्षेत्रों में बेहतर कवरेज प्रदान करेगा।ऑल इंडिया रेडियो हैदराबाद इन ट्रांसमीटरों के माध्यम से सूचनात्मक और मनोरंजन कार्यक्रम प्रसारित करेगा।प्रत्येक ट्रांसमीटर साइट पर कई गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और आकाशवाणी के अधिकारियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।श्री मोदी के इस कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने के लिए एफएम साइटों पर विशेष एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button