International

कोलंबिया में विमान दुर्घटना, छह लोगों की मौत

बोगोटा : कोलंबिया के केंद्रीय मेटा विभाग में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और कोलंबिया के डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी (डीसीपी) के पांच सदस्यों की मौत हो गई।यह जानकारी कोलंबिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी। उधर, डीसीपी के मुताबिक पीड़ितों की पहचान पूर्व सीनेटर एवं राजदूत नोहोरा तोवर और उनके पति एवं मेटा में पार्टी के समन्वयक गुइलेर्मो पेरेज़, डिमास बैरेरो, फेलिप कैरेनो, ऑस्कर रोड्रिग्ज, और पायलट हेलियोडोरो अल्वारेज़ रूप में हुयी है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, “सेसना टी210एन, (जो एक हवाई शटल के रूप में काम करता था) विल्लाविसेंशियो (मेटा की राजधानी) में हवाई अड्डे से सुबह 7:40 बजे पर उड़ान भरी और आखिरी बार सुबह 7:58 बजे पर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क हुआ।”प्राधिकरण ने कहा कि उसने दुर्घटना के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को नियुक्त किया है।कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एवं पार्टी के संस्थापक अल्वारो उरीबे ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह जांच की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में सशस्त्र हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात घटित हुयी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार यह हमला स्थानीय समयानुसार हमला रात 8 बजे के बाद दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ।पुलिस ने ट्वीट किया कि दो वाहनों में छह संदिग्ध आए थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर क्विटो में हाल के हफ्तों में शहर के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं घटित हुई हैं।

ऑकलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, छह घायल

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के शहर ऑकलैंड में गोलीबारी में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गुरुवार को कहा कि जिन घायलों को ऑकलैंड अस्पताल ले जाया गया है, उनमें पुलिस का एक सदस्य भी शामिल है। उन्होंने मीडिया को बताया कि अधिकारियों का आकलन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और न्यूजीलैंड के सुरक्षा खतरे के स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अपराधी पंप एक्शन शॉट गन से लैस था।

उन्होंने कहा, “वह एक निर्माण स्थल से गुजरा और गोलीबारी शुरू कर दी। इमारत के ऊपरी हिस्से पर पहुंचने पर उसने खुद को एक लिफ्ट में बंद कर लिया और पुलिस उसके साथ उलझ गई, गोलियां चलाई गईं और थोड़ी देर बाद उसे ढूंढ लिया गया।”प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आठ गोलियों की आवाज सुनी गई। घटना स्थल के पास सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

ऑकलैंड के मेयर वेन ब्राउन ने कहा कि सभी फीफा कर्मी और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीमें सुरक्षित हैं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक महीने तक चलने वाले फीफा महिला विश्व कप 2023 की शुरुआत हुई, जिसकी संयुक्त मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम गुरुवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरुआती मैच में नॉर्वे से भिड़ेगी। (वार्ता)

अल्जीरिया में बस, कार की भिडंत में 32 लोगों की मौत

ट्यूनीशिया । अल्जीरिया के तमनरासेट प्रांत में यात्री बस और कार की आमने सामने की टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई है। देश के नागरिक सुरक्षा विभाग के हवाले से मीडिया ने बुधवार को यह रिपोर्ट दी है। अल-नाहर टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज सुबह बस और कार की भिडंत के बाद यात्री बस में आग लग गई। जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए है और अन्य नौ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button