Crime

कुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, 10 घायल

जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास शनिवार देर रात प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 10  लोग  घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के ऑफिस जौनपुर वाराणसी सई नदी के पुल के पास प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके अपने घर छत्तीसगढ़ के लिए लौट रहे तीर्थ यात्रियों की बोलेरो को ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया।इस हादसे में प्रदीप कुमार सिंह (30 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय उदित नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शकुंतला (45 वर्ष), रामदुलार (57 वर्ष), शिव शंकर साहू (43 वर्ष) और कृष्ण कुमार (35 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सात घायलों का इलाज सिरकोनी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

घटना के बाद ट्रक चालक और ट्रक मौके से फरार हो गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा। सभी तीर्थयात्री छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर, कोरिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। घटना से तीर्थयात्रियों के गांव में शोक का माहौल है।(वार्ता)

प्रलय की प्रतीक्षा न करें, धरती को अभी से हराभरा बनाएंः सीएम योगी

महाकुंभ नगर में जनसैलाब, दोपहर तक एक करोड़ से अधिक ने किया पुण्य स्नान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button