National

इंजीनियरों की भर्ती शून्य करने पर छह को प्रदर्शन

लखनऊ : वर्ष 2017 में नियुक्त जूनियर इंजीनियरों की भर्ती शून्य किए जाने के विरोध में छह मार्च को जल निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा। यह घोषणा डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन जल निगम के महामंत्री गिरीश कुमार ने की है। बुधवार को जूनियर इंजीनियरों ने जल निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की कोशिश की लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। महामंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 की भर्ती में अगर कोई अनियमित्ता हुई है तो उसके लिये जल निगम के नियुक्ति प्रक्रिया में लगे अधिकारी दोषी हैं। जूनियर इंजीनियर जिनकी सेवा तीन साल पूर्ण हो चुकी थी उनका कोई दोष नहीं हैं। जल निगम की ओर से सरकार के निर्देश पर मनमानी पूर्ण कार्रवाई की गई है। अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह कुशवाहा ने बताया कि मनमानी पूर्ण आदेश के खिलाफ न्याय के लिये न्यायालय जाएंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button