
कठुआ । जम्मू संभाग के जिला कठुआ में सरकारी जमीन पर ढांचा हटाने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। जिला कठुआ की तहसील नगरी से सटे कल्याणपुर पदरी में शनिवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई। इस दौरान पुलिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे डीएसपी हेडक्वार्टर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ और लोगों को भी चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हवाई फायर भी किए। इसके बाद घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं।(वीएनएस)



