UP Live

दीपावली व छठ पर्व को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

छठ घाट पर नही लगेगी मेला और दुकानें

दुद्धी, सोनभद्र – दीपावली व छठ पर्व को लेकर मंगलवार को स्थानीय कोतवाली में शांति समिति की बैठक एएसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए इस बार छठ के पर्व को भीड़-भाड़ रहित सामान्य तरिके से मनाने पर चर्चा की गयी। एएसपी श्री सिंह ने कहा कि देश कोरोना संकट से जूझ रहा है।सरकार ने इस बार पर्व को सादगी से मनाने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि कस्बे में फुटपाथ पर धनतेरस में एक भी बर्तन और पटाखे की दुकानें नही लगेंगी।ये सभी दुकानें टाउन क्लब मैदान पर नगर पंचायत के अधीन लगेगी।सराफा व्यवसायियों को 12 से 16 नवम्बर तक पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।इसके साथ ही निजी गार्ड एवं सीसीटीवी की भी बंदोबस्त करने की सलाह दी।

एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि पर्व पर कोविड 19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाये।मेला का आयोजन कत्तई नही किया जायेगा।घाटों पर ब्रतधारी महिला पुरुषों के अलावा घर के लोग रहेंगे।तालाबों एवं सरोवरों पर एक तैराक अनिवार्य रूप से रहेगा।ताकि कोई घटना दुर्घटना से बचा जा सके। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे एवं पर्व को सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सादगी से मनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी। अन्त में अधिकारी द्वय ने धार्मिक संगठन के लोगों के साथ छठ घाट शिवा जी तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कोतवाल पंकज सिंह,श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, जेबीएस अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल,सदर शमीम अंसारी,कन्हैया अग्रहरि नगर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व डीसीएफ अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, कमल कानू,दिनेश आढ़ती,सुरेंद्र गुप्ता, सोहनलाल,गुड्डू सेठ, कंचन सेठ,गणेश सेठ,अछैबर नाथ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button