Entertainment

पवन सिंह और चांदनी सिंह का घातक होली डांस

 'होली में देवरओसंग ' का इंटरनेट पर तहलका, देखें धमाकेदार वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह तथा म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी चांदनी सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में खूब पॉपुलर है। यही कारण है कि इस जोड़ी की फिल्में से लेकर म्यूजिक एल्बम तक सुपरहिट साबित होते हैं। इस बीच पवन सिंह और चांदनी सिंह का एक होली पर आधारित भोजपुरी गाना ‘होली में देवरओसंग ‘ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

यह गाना है भोजपुरी  फिल्म घातक का जिसका निर्माण याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने किया है जबकि निर्देशक हैं टीनू वर्मा।  यह फिल्म जल्द ही रिलिज होने वाली है।  आलम यह है कि इस गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहेहैं। इस रोमांटिक और छेड़छाड़ वाले गाने मेंपवन सिंह और चांदनी सिंह  की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों ने इस गाने में जमकर डांस किया है। इस गानेको इंटरटेन रंगीला नामक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है।

इस वीडियो क्लिप में पवन सिंह और चांदनी के साथ और लोग दिखाई दे रहे हैं, जो उनके साथ थिरकते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में जहां चांदनी सिंह  ग्लिटरी लंहगा में दिखाई दे रही हैं तो वहीं पवन सिंह व्हाइट टी-शर्ट और जीन्स में दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो के शुरूआत में पवन सिंह और चांदनी सिंह अपने-अपने पार्टनर के साथ डांस करते नजर आते है और जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता हैगाने के सिग्नेचर स्टेप्स करने लगते हैं।

इस गाने को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैंहोली हम सबका पसंदिदा त्यौहार है और उपर से अगर पवन सिंह जी के साथ आपको होली पर एलबम करने का अवसर मिल जाए तो क्या कहना। घातक फिल्म को लेकर चांदनी सिंह कहती हैं मैं याशी फिल्म्स की अभय सिन्हा जी की आभारी हू जिन्होने मुझे इतना बेहतरीन गाना दिया। टीनू वर्मा जी भी कमाल के निर्देशक हैं।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button