Breaking News

मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर दर 59.43 प्रतिशत हुई

ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर एक लाख तीस हजार के करीब

नई दिल्ली । कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कोविड के सक्रिय मामलों की तुलना में उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या 1,27,864  अधिक हो चुकी है । इसके परिणामस्वरूप रिकवरी दर बढ़कर 59.43 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड -19 के कुल 13,157 रोगी ठीक हुए। इनकी कुल संख्या 3,47,978 हो चुकी है। वर्तमान में, 2,20,114 सक्रिय मामले हैं और सभी चिकित्सकीय देखरेख में हैं। देश में टेस्टिंग लैब नेटवर्क को और मजबूत किया गया है। सरकारी क्षेत्र में 764 प्रयोगशालाओं और 292 निजी प्रयोगशालाओं के साथ, देश में 1056 प्रयोगशालाएँ हैं। परीक्षण किए जा रहे नमूनों की कुल संख्या एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति दिख रही है, और इसने 88,26,58 आंकड़े को छू लिया है। पिछले 24 घंटो के दौरान कुल 2,17,931 नमूनों का परीक्षण किया गया ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button